डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। इलाके में और भी आतंकी घिरे हुए हैं। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन भी जारी है। अवंतीपोरा के शारशाली ख्रू इलाके में मुठभेड़ सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।
Jammu and Kashmir: हंदवाड़ा में आतंकी हमले में CRPF के 3 जवान शहीद, एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
#UPDATE Jammu & Kashmir: One terrorist killed in the encounter at Sharshali Khrew area of Awantipora. Police and security forces are carrying out the operation which is still underway. https://t.co/tkrQTPTRVc
— ANI (@ANI) May 6, 2020
कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, शारशाली ख्रू इलाके में एनकाउंटर जारी है। सुरक्षाबलों ने अभी तक में एक आतंकी को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी ऑपरेशन में शामिल है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर रियाज नाइकू के छिपे होने की खबर मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया।
Accident: मथुरा में सड़क हादसा, मप्र के छतरपुर के रहने वाले सात श्रमिकों की मौत
हंदवाड़ा में आतंकी हमले में CRPF के 3 जवान शहीद, एक आतंकी ढेर
इससे पहले सोमवार शाम जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों ने भारतीय सुरक्षाबलों पर एक बार हमला किया था। हमले में तीन जवान शहीद हो गए थे, जबकि सात जवान घायल हुए थे। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की। इसमें एक आतंकी को मार गिराया।
हंदवाड़ा मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, मेजर-कर्नल समेत 5 जवान शहीद
रविवार को भी जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा (Handwara) में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान सेना के दो बड़े अफसरों मेजर और कर्नल समेत पांच जवान भी शहीद हो गए थे। इंडियन आर्मी के कमांडिंग ऑफिसर, राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर समेत सेना के दो जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शहीद हुए थे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2L5raU4
via IFTTT

.
0 Comments