डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक फ्रेंच हैकर ने भारत की कोरोना ट्रैकिंग Aarogya Setyu एप को लेकर बड़ा दावा किया है। हैकर का कहना है कि आरोग्य सेतु एप में खामी है, जिस कारण 9 करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा है। उन्होंने ये भी कहा है कि राहुल गांधी ने इस एप के बारे में सही कहा है।
फ्रेंच हैकर Robert Baptiste ने कहा कि उन्होंने आरोग्य सेतु एप में खामी ढूंढी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि Aarogya Setyu एप की सिक्योरिटी में गड़बड़ी मिली है। 9 करोड़ भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा है। क्या आप प्राइवेट में कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।
Hi @SetuAarogya,
— Elliot Alderson (@fs0c131y) May 5, 2020
A security issue has been found in your app. The privacy of 90 million Indians is at stake. Can you contact me in private?
Regards,
PS: @RahulGandhi was right
इस ट्वीट के बाद Robert Baptiste ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आरोग्य सेतु एप को लेकर उनके ट्वीट के 49 मिनट बाद कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT) और नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) की टीम ने संपर्क किया। मैंने उन्हें एप की खामी के बारे में बताया है।
49 minutes after this tweet, @IndianCERT and @NICMeity contacted me. Issue has been disclosed to them.
— Elliot Alderson (@fs0c131y) May 5, 2020
हैकर रॉबर्ट ने आगे कहा है कि भारत के यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अबतक आरोग्य सेतु एप में खामी को बताया नहीं है। उन्होंने कहा, 'वो इस खामी के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।'
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WtuaPz
via IFTTT

.
0 Comments