Share market: सेंसेक्स 86 अंक लुढ़का, निफ्टी 9183 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 86.17 अंक या 0.27% की गिरावट के साथ 31367.34 पर और निफ्टी 22.30 अंक या 0.24% नीचे गिरकर 9183.30 पर खुला है। लगभग 441 शेयरों में तेजी, 231 शेयरों में गिरावट आई है और 40 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में  खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.46  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.50 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था
इससे पहले मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 261.84 अंक या 0.83% नीचे गिरकर 31453.51 पर, जबकि निफ्टी 87.90 अंक या 0.95% की गिरावट के साथ 9205.60 पर बंद हुआ था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YDaJpX

Post a Comment

0 Comments