डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस को कोहराम लगातार जारी है। दुनियाभर में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मृतकों का आकंड़ा 2 लाख 76 हजार को पार कर गया है। शनिवार सुबह तक कोविड-19 के कुल मामले 40 लाख 13 हजार 896 हो गए हैं। संक्रमण के कारण अब तक 2 लाख 76 हजार 235 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 13 लाख 85 हजार 412 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। विश्व में इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। इसके बाद स्पेन, इटली, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस, जर्मनी और ब्राजील का कोरोना से बुरा हाल है।
अमेरिका में 24 घंटों के अंदर 1635 की मौत
अमेरिका में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना से 1635 लोगों की मौत हुई है। यहां अब तक 78 हजार 615 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रवक्ता भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इससे पहले व्हाइट हाउस में तैनात नौसेना का अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अब रोजाना अपनी कोरोना जांच कराएंगे।
US Vice President Mike Pence's spokeswoman became the second White House staffer this week to test positive for #coronavirus, officials said: AFP news agency pic.twitter.com/7JhWHi8e9t
— ANI (@ANI) May 8, 2020
कुवैत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 7 हजार के पार पहुंच गई है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यहां 20 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया दिया गया है।
Kuwait imposes 20-day lockdown as coronavirus cases surpass 7000 mark
— ANI Digital (@ani_digital) May 8, 2020
Read @ANI story | https://t.co/QOGbv0eDCP pic.twitter.com/TWGAeuFUgy
6,541 83,837
कोरोना संक्रमण से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देश
| देश | मरीजों की संख्या | कुल मौतें | स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या |
| अमेरिका |
13,21,785 |
78,615 |
2,23,603 |
| स्पेन |
2,60,117 |
26,299 |
1,68,408 |
| इटली |
2,17,185 |
30,201 |
99,023 |
| ब्रिटेन |
2,11,364 |
31,241 |
मौजूद नहीं है |
|
रूस |
1,87,859 |
1,723 |
26,608 |
| फ्रांस |
1,76,079 |
26,230 |
55,782 |
| जर्मनी |
1,70,588 |
7,510 |
1,41,700 |
| ब्राजील |
1,46,894 |
10,017 |
59,297 |
|
तुर्की |
1,35,569 |
3,689 |
86,396 |
| ईरान |
1,04,691 |
6,541 |
83,837 |
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2WHGWd4

.
0 Comments