कोविड-19: 12 हजार नए मामलों के साथ भारत में कुल मामले 3.2 लाख

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। भारत में रविवार को करीब 12,000 नए मामले सामने आए, जो कि 24 घंटे में आने वाले अब तक का सबसे अधिक मामले हैं। वहीं इस अवधि में 311 मौतें दर्ज की गई। देश में अब कुल मामलें 3,20,922 हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से मिली।

मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में करीब 11,929 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं लगातार तीसरे दिन 10,000 से अधिक मामलों में वृद्धि देखी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 30 जनवरी को पहला मामला सामने आने के बाद से अब तक कुल 9195 लोगों की मौत हुई, वहीं बीते 24 घंटों में 311 लोगों की मौत हो गई।

वहीं लगातार छठे दिन संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या (1,62,378) सक्रिय मामलों (1,49,348) से अधिक रही।

महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं, जहां कुल मामले एक लाख से अधिक करीब 1,04,568 हैं, वहीं राज्य में अब तक 3,830 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद तमिलनाडु राज्य है, जहां 42,687 मामले हैं, फिर राष्ट्रीय राजधानी का स्थान है, जहां कोविड -19 के 36,824 मामले हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19: 3.2 lakh total cases in India with 12 thousand new cases
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3e1zYY6

Post a Comment

0 Comments