लखनऊ, 14 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को बिमारी के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी तबीयत अब स्थिर है।
इसकी जानकारी डॉक्टरों ने रविवार को दी।
टंडन को शनिवार को यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) और बुखार सम्बन्धित समस्या की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में उन्हें निगेटिव पाया गया है।
मेदांता के प्रमुख प्रो राकेश कपूर ने कहा कि टंडन की हालत स्थिर है, उन्हें रविवार को ही छुट्टी दी जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YwZtdg

.
0 Comments