डिजिटल डेस्क, कोलकाता। त्रिपुरा की अंडर-19 महिला क्रिकेटर अयंती रियांग मंगलवार को अपने आवास पर मृत पाई गई। त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव तिमिर चंदा ने इसकी पुष्टि की है। चंदा ने अगरतला से आईएएनएस से कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं अब भी हैरान हूं। उनकी मौत के कारणों का तो पता नहीं, लेकिन पिछले सीजन तक वह पूरी तरह से ठीक थी। उनके परिवार में कोई मुद्दा था या नहीं, यह हम नहीं कह सकते। हमने आनलाइन क्लास का भी आयोजन किया था और हमने वहां भी कुछ गलत नहीं पाया था।
अयंती चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और वह पिछले एक साल से त्रिपुरा की अंडर-19 महिला टीम की सदस्य थीं । वह राज्य की ओर से अंडर-23 आयु वर्ग के टी20 टूर्नामेंट में भी खेली थीं। वह रियांग जनजाति से ताल्लुक रखती हैं और राजधानी अगरतला के बाहर उदयपुर के तेनानी गांव की रहने वाली थी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Ya2LUD

.
0 Comments