UNSC Member: भारत 8वीं बार सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना, 192 में से मिले 184 वोट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का 8वीं बार अस्थाई सदस्य बन गया है। 192 वोटों में से भारत को 184 वोट मिले। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, सदस्य देशों ने भारत को भारी समर्थन देते हुए 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का अस्थाई सदस्य चुन लिया है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, भारत नेतृत्व जारी रखेगा और एक बेहतर बहुपक्षीय व्यवस्था को नई दिशा देगा। तिरुमूर्ति ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि भारत को साल 2021-22 के लिए UNSC का अस्थाई सदस्य चुना गया है। हमें भारी समर्थन मिला और संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने जो विश्वास जताया उससे विनम्र महसूस कर रहा हूं।

निर्विरोध चुने जाने के बाद अब भारत अगले दो साल यानी 2021-22 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के शक्तिशाली 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में एक गैर-स्थायी सदस्य के रूप में शामिल हो गया है। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष, सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव कराया था। भारत के साथ-साथ मेक्सिको, आयरलैंड और नॉर्वे को भी सुरक्षा परिषद में एंट्री मिली है। 

US ने किया भारत का स्वागत
अमेरिका ने कहा, हम भारत का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के सफल चुनाव के लिए बधाई देते हैं। हम अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर एक साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

जानिए क्या है UNSC
संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख हिस्सों में से एक है 'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद'। इसका कार्य दुनियाभर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ में नए सदस्यों को जोड़ना और इसके चार्टर में बदलाव करना है। यह परिषद दुनियाभर के देशो में शांति मिशन भी भेजता है। अगर दुनिया के किसी हिस्से में मिलिट्री एक्शन की जरूरत होती है तो सुरक्षा परिषद रेजोल्यूशन के जरिए उसे लागू भी करता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India elected non permanent member of UN Security Council for two year term with 184 votes
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ACrEj9
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments