डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्यसभा चुनाव 2020 देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए आज शुक्रवार (19 जून) को वोटिंग होगी। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कुछ बड़े राज्यों की सत्ता पर काबिज कांग्रेस पार्टी के कई बड़े चेहरे दांव पर लगे हैं। वोटिंग की प्रक्रिया 9 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। वहीं शाम में ही सभी 19 सीटों के लिए मतगणना भी होगी।
इन आठ राज्यों की 19 सीटों पर चुनाव
राज्यसभा (Rajya Sabha Elections 2020) की 19 सीटों में आंध्रप्रदेश और गुजरात से चार-चार, मध्यप्रदेश और राजस्थान से तीन-तीन, झारखंड से दो, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय से एक-एक सीट पर चुनाव होगा।
राज्यों की सीटें और उम्मीदवार-
- मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
- गुजरात की चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने तीन और कांग्रेस के दो उम्मीदवार उतारे हैं।
- मणिपुर में सत्तारूढ़ गठबंधन के नौ सदस्यों के इस्तीफे के कारण चुनाव रोचक होने की संभावना है। बीजेपी ने लीसेम्बा सानाजाओबा और कांग्रेस ने टी मंगी बाबू को उम्मीदवार बनाया है।
- राजस्थान में तीन सीटों पर 4 उम्मीदवार किस्मत आजमां रहे हैं। कांग्रेस-बीजेपी दोनों ने ही दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी हैं। राजेंद्र गहलोत और ओंकार सिंह बीजेपी उम्मीदवार हैं।
- झारखंड में दो सीटों पर तीन उम्मीदवारों की साख दांव पर है। जेएमएम, बीजेपी और कांग्रेस तीनों ही पार्टियों के एक- एक उम्मीदवार मैदान में हैं।
- आंध्र प्रदेश में चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
राज्यसभा की पांच सीटों पर निर्विरोध जीत
कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी उम्मीदवार इरन्ना कडाडी और अशोक गस्ती को पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित किया जा चुका है। अरुणाचल प्रदेश में भी राज्यसभा की एक इकलौती सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नबाम रेबिया की पहले से ही निर्विरोध जीत घोषित है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2AOCm65
via IFTTT

.
0 Comments