डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार अब पहले से ज्यादा हो गई है। देश में अनलॉक 1.0 के शुरू होने के बाद से प्रतिदिन 9-10 हजार से ज्यादा मरीज पाए जा रहे हैं। अब इस संकट से निपटने की रणनीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन यानी आज और कल (16-17 जून) सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ मैराथम बैठक करेंगे।
पीएम मोदी आज मंगलवार 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे। दोपहर 3 बजे से ये बातचीत शुरू होगी। आज जिन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात होगी, उन राज्यों में अभी कोरोना के मामले कम हैं। प्रधानमंत्री इनसे राज्यों के मौजूदा हालात, अनलॉक के बाद की स्थिति, कोरोना वायरस के मामलों को लेकर चर्चा करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi to interact with Chief Ministers of all states and union territories today and tomorrow. (file pic) pic.twitter.com/PvRULr4068
— ANI (@ANI) June 16, 2020
पीएम मोदी संग होने वाली आज की बैठक में पंजाब, असम, केरल, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, लद्दाख, पुडुचेरी, मिजोरम, अंडमान-निकोबार, दादर-नगर हवेली दमन-दीव, सिक्किम और लक्षद्वीप राज्यों के मुखिया शामिल होंगे। इन राज्यों में अन्य प्रदेशों के मुकाबले कोरोना के कम मामले हैं।
17 जून को बाकी 15 राज्यों का हाल जानेंगे पीएम मोदी
बुधवार को पीएम मोदी बाकी 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ बैठक करेंगे। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा शामिल हैं। इन राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी ज्यादा है। देश में कोरोना के सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में हैं। तमिलनाडु दूसरे नंबर पर और दिल्ली तीसरे स्थान पर है।
पहली बार लगातार दो दिनों तक मोदी का मंथन
बता दें कि, इससे पहले कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्रियों के बीच 20 मार्च, 2 अप्रैल, 11 अप्रैल, 27 अप्रैल और 11 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हो चुकी है। यह पहली बार है जब पीएम लगातार दो दिनों तक मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना से निपटने के मुद्दे पर बात करेंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2AE1oop
via IFTTT

.
0 Comments