Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 10,667 नए केस, 380 की मौत, कुल मामले 3.43 लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कोहराम जारी है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.43 लाख के पार पहुंच गया है। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 10 हजार 667 मरीज मिले हैं और 380 की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना के मामलों की संख्या 3 लाख 43 हजार 91 हो गई है। अब तक 9900 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 80 हजार 13 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 53 हजार 178 मामले अभी भी सक्रिय हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in India Live Update Health Ministry COVID19 cases and deaths reported in india active cases cured
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hDzoCb
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments