B'Day Cancel: सुशांत के निधन के कारण मिथुन चक्रवर्ती ने रद्य किया बर्थडे सेलिब्रेशन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) का आज 68वां जन्मदिन है। उनके बर्थडे के मौके पर एक्टर को चारों तरफ से खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन वे इस जन्मदिन को मनाने के मूड में नहीं हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने ये निर्णय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के असामयिक निधन और कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण लिया। इस बात की जानकारी खुद उनके बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने दी है। उन्होंने कहा कि इस साल उनके पिता ने किसी भी तरह का उत्सव न मनाने का फैसला किया है।

मिथुन के बेटे नमाशी ने कहा, कोविड-19 महामारी के कारण बने हालातों और हमारे प्रिय सहयोगी सुशांत के असामयिक निधन को देखते हुए, इस साल मैंने और मेरे पिता ने जन्मदिन पर कोई उत्सव नहीं मनाने का फैसला किया है और हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे सुरक्षित रहें और जितना संभव हो उतना घर के अंदर ही रहें।

शेखर कपूर ने कहा- मैं जानता था उन लोगों की कहानी, जिन्होंने तुम्हें इतनी बुरी तरह निराश किया

कथित तौर पर अवसाद से जूझ रहे सुशांत को रविवार को मुंबई में उनके आवास पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। उनकी मौत की खबर ने कई लोगों को झकझोर दिया है। नमाशी ने सभी से अपील की कि वे समय निकाकर अपने परिवार के सदस्यों-दोस्तों के साथ नियमित रूप से चर्चा करें। 

उन्होंने कहा, जो लोग आपको पसंद है और जो पसंद नहीं है, किसी को भी अपने शब्दों से आहत न करें। धैर्य से सुनें, अपने अहंकार को हमेशा के लिए छोड़ दें। सभी को अपने दिलो-दिमाग से बोलने दें क्योंकि अवसाद सबसे बड़ा हत्यारा है।

नमाशी ने आगे कहा, हम वास्तव में नहीं जानते कि हमारे दोस्तों और परिवार के सर्कल में कोई क्या कर रहा है। उनके विचारों और भावनाओं को शब्दों के रूप में सामने आने दें। हम सभी सिर्फ सुनने की एक छोटी सी आदत डालकर जीवन को बचा सकते हैं। काम को लेकर बात करें तो नमाशी, राजकुमार संतोषी की आगामी रोमांटिक फिल्म बैड बॉय के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mithun Chakraborty will not celebrate birthday due to Sushant's death and Kovid-19
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hvhRvG

Post a Comment

0 Comments