डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। बडगाम जिले के पठानपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। दरअसल कोरोना संकट के बीच कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन लगातार जारी है। एक दिन पहले यानी बुधवार को कश्मीर के शोपियां में हुए एनकाउंटर में पांच आतंकियों को ढेर कर सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की थी। मारे गए आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।
Encounter has started at Pathanpora area of Budgam district. Police and security forces are carrying out the operation. Further details shall follow: Kashmir Zone Police (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/QsWFlzJQGP
— ANI (@ANI) June 11, 2020
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में पांच आतंकियों को किया ढेर
शोपियां में हुई तीन मुठभेड़ में 14 आतंकी मारे गए
विशिष्ट इनपुट के आधार पर बुधवार (10 जून) को सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शोपियां के सुगू इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने ठिकाने पर फोकस किया, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ होने लगी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। बता दें कि, एक सप्ताह से भी कम समय में शोपियां में यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ थी, इन तीनों ऑपरेशन में 14 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
J&K: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
शोपियां में मारे गए 9 आतंकी
सोमवार को (8 जून) शोपियां के पिंजूरा इलाके में मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकी मारे गए थे। कश्मीर पुलिस को पिंजूरा इलाके में आतंकियों के मूवमेंट की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों की घेराबंदी के बीच सोमवार को आतंकियों ने जंगली इलाके में भागने की कोशिश की। इसी दौरान मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया।
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में चार आतंकी ढेर, 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 9 आतंकवादी
2 हफ्ते में 6 टॉप कमांडर्स समेत 22 आतंकी मारे गए
इससे पहले रविवार को भी शोपियां के रेबेन इलाके में पांच आतंकी ढेर किए गए थे। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने सोमवार (8 जून) को बताया था, शनिवार से रविवार तक यानी दो दिन में हिज्बुल मुजाहिदीन के 9 आतंकियों को ढेर किया गया। बीते दो हफ्तों के दौरान 9 बड़े ऑपरेशन चलाए गए इस दौरान 6 टॉप कमांडर्स समेत 22 आतंकी मारे गए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hjr4qI
via IFTTT

.
0 Comments