इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स: पीएम मोदी आज ICC के कार्यक्रम में होंगे शामिल, 11 बजे संबोधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना संकट और अनलॉक की प्रक्रिया के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi) आज (11 जून) एक बार फिर अपना संबोधन देंगे। इस बार पीएम इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के 95वें सालाना कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस विशेष कार्यक्रम को प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे।

बता दें कि नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, रांची, गुवाहाटी, सिलीगुड़ी और अगरतला में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के क्षेत्रीय कार्यालय हैं। इसका मुख्यालय कोलकाता में है। 

कोरोना संकट: लॉकडाउन से बिगड़ी इकोनॉमी, मोदी सरकार ने लिया फैसला- मार्च 2021 तक नहीं शुरू होगी कोई नई स्कीम

गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी लगातार अपना संबोधन दिया है। शुरुआत के दो लॉकडाउन का ऐलान पीएम ने खुद किया था। इसके अलावा मन की बात और अन्य कई कार्यक्रमों के जरिए वह लगातार अपनी बात देश के सामने रखते आए हैं। बीते गुरुवार यानी 4 जून को वर्चुअल शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से बात की थी। 

कोरोना संकट पर बोले मोदी: भारत ने लॉकडाउन को पीछे छोड़ा, निश्चित तौर पर हासिल करेंगे विकास

मोदी ने मंगलवार (2 जून) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीआईआई के सालाना सत्र को संबोधित किया था। कोरोना संकट का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा था, ये इंसान की सबसे बड़ी ताकत होती है कि वो हर मुश्किल से बाहर निकलने का रास्ता बना ही लेता है। हमें भी एक तरफ इस महामारी से लड़ने के लिए सख्त कदम उठाने हैं दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था (Economy) का भी ध्यान रखना है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Modi Live Prime Minister Narendra Modi address Indian Chamber of Commerce ICC Coronavirus Lockdown Update
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2UxdgPX
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments