Corona in India: पहली बार 24 घंटे में दो हजार से ज्यादा की मौत, 10974 नए केस, कुल मामले 3.54 लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.54 लाख के पार पहुंच गया है। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 10 हजार 974 मरीज मिले हैं और 2003 की मौत हुई है। कोरोना से एक दिन में मरने वालों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 54 हजार 65 हो गई है। अब तक 11 हजार 903 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 86 हजार 935 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 55 हजार 227 मामले अभी भी सक्रिय हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in India Live Update Health Ministry Report COVID19 Cases Deaths in india active cases
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Y9Uxfn
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments