डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3.80 लाख के पार पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 13 हजार 586 मरीज मिले हैं और 336 की मौत हुई है। पहली बार एक दिन में कोरोना के इतने मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 80 हजार 532 हो गई है। अब तक 12 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लाख 4 हजार 711 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के 1 लाख 63 हजार 248 सक्रिय मामले हैं।
India reports the highest single-day spike of 13,586 new #COVID19 cases and 336 deaths in last 24 hours. Total number of positive cases now stands at 3,80,532 including 1,63,248 active cases, 2,04,711 cured/discharged/migrated & 12,573 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/JuwHD8X6OE
— ANI (@ANI) June 19, 2020
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30WX4v2
via IFTTT

.
0 Comments