डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आज (19 जून) मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है जोकि शाम 4 बजे तक होगी। चुनाव के नतीजे भी आज ही देर शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। राज्य की तीन सीटों पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के उम्मीदवार पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया के बीच मुकाबला होगा।
LIVE Updates:
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मतदान किया। उन्होंने कहा, यह पूरी तरह से साफ है कि, चुनाव में हम एक सीट निश्चित जीतेंगे।
It is very clear that we will win one seat in the #RajyaSabhaElection: Former Chief Minister & Congress leader Kamal Nath after casting his vote at the state Assembly in Bhopal.
— ANI (@ANI) June 19, 2020
Voting is currently underway for three Rajya Sabha seats of the state. https://t.co/mSJLIMQ0cD pic.twitter.com/DOHC37sC7o
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वोट डाला।
Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan cast his vote for #RajyaSabhaElection at the state Assembly in Bhopal. pic.twitter.com/BB2l5tYGcF
— ANI (@ANI) June 19, 2020
वोटिंग के दौरान सुरक्षा
पहली बार विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में वोटिंग हो रही है। कोरोना के कारण हर विधायक को स्वास्थ्य की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। तीन जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट पहनकर मतदान के लिए सबसे आखिरी में आएंगे। इनका मतपत्र भी अलग लिफाफे में रखा जाएगा और सबसे अंत में इसे गिनती में शामिल किया जाएगा। विधानसभा में ज्यादा विधायकों को एक साथ उन्हें प्रतीक्षाकक्ष में बैठाया जाएगा। यहां मतदान से पहले एक बार फिर डॉक्टर विधायकों की स्क्रीनिंग करेंगे। विधायकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में लिखित जानकारी ली जाएगी।
ये है सीटों और मतों का गणित
विधानसभा की मौजूदा संख्या बल के हिसाब से भाजपा के पास अपने दोनों उम्मीदवारों को निर्वाचित कराने के लिये विधायकों के पर्याप्त मत हैं। वहीं कांग्रेस के पास दिग्विजय सिंह को दूसरी दफा राज्यसभा में भेजने के लिये मत पर्याप्त हैं लेकिन दूसरे उम्मीदवार बरैया को निकालने के लिये अपेक्षित मत नहीं है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। फिलहाल 24 सीटें खाली होने की वजह से विधानसभा की प्रभावी संख्या 206 है। इसमें भाजपा के 107, कांग्रेस के 92, बसपा के दो, सपा का एक तथा चार निर्दलीय विधायक हैं। इस स्थिति में राज्यसभा में निर्वाचन के लिए किसी भी उम्मीदवार को 52 मतों की जरुरत होगी।
दिग्विजय सिंह की जीत तय!
कांग्रेस दिग्विजय सिंह के चुनाव के लिये अपने 54 विधायकों को उन्हें वोट देने के लिए कह चुकी है। इस स्थिति में भाजपा अपने दम पर अपने दोनों उम्मीदवारों को जीता सकती है। इसके अलावा बसपा के दो, सपा का एक और दो निर्दलीय विधायक बुधवार रात को प्रदेश भाजपा कार्यालय में रात्रि भोज में शामिल हो भाजपा के खेमे में होने के संकेत दे चुके हैं।
इस बीच, प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने चुनाव के लिये अपनी रणनीति को अंतिम रुप देने के लिये गुरुवार को बैठकें की। भाजपा विधायकों के एक बैठक रात को भी होने जा रही है। मार्च में सिंधिया कांग्रेस से अलग हो भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद उनके समर्थक विधायकों के भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने से प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गयी थी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3egy8CK
via IFTTT

.
0 Comments