Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 9887 नए केस, 294 की मौत, संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कोहराम इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि, संक्रमितों की तादाद 2 लाख 36 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले पांच दिनों में हर रोज 8-9 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान 9887 मामले सामने आए हैं और 294 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2 लाख 36 हजार 657 हो गई है। महामारी की वजह से अब तक 6642 लोगों की मौत हुई है जबकि, 1 लाख 14 हजार 73 मरीज ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 15 हजार 942 सक्रिय मामले हैं।

कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर दो महीने तक लागू लॉकडाउन के 5वें चरण यानी अनलॉक 1.0 के शुरू होने के बाद से कोरोना मामलों में ज्यादा इजाफा देखने को मिल रहा है। 1 जून से लगातार हर दिन ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 

देखिए कब कितने मामले सामने आए और कितने लोगों ने दम तोड़ा-     

तारीख

मामले

मौत

6 जून 9,887 294

5 जून

9,851

273

4 जून

9,304 260
3 जून 8,909 217
2 जून 8,171 204
1 जून 8,394 230

                



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus in India Live Update COVID19 cases and deaths in india Health Ministry report Lockdown
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3f7A5l9
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments