विश्व को पर्यावरण पर नजरिया बदलने की जरूरत : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र, 6 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने पूरी दुनिया को पर्यावरण पर नजरिया बदलने के लिए कहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके दिए एक संदेश के हवाले से कहा, हम प्राकृतिक दुनिया को नुकसान पहुंचाकर अपनी खुद की हानि कर रहे हैं।

गुतारेस ने कहा, यह आवश्यक है कि हमारा पूरा वैश्विक समुदाय नजरिया बदले। आइए, हम जो खरीद कर उपयोग करते हैं, उस पर पुनर्विचार करें। स्थायी आदतें, खेती और व्यवसाय मॉडल अपनाएं। शेष जंगली स्थानों और वन्यजीवों की सुरक्षा एक सुनहरे भविष्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि जैव विविधता की हानि में तेजी बढ़ रही है। जलवायु परिवर्तन से स्थिति और खराब हो रही है। आग, बाढ़, सूखा और सुपरस्टॉर्म की घटनाओं में अधिकता है और यह नुकसानदायक हैं।

गुतारेस ने आगे कहा, और अब एक नया कोरोनावायरस स्वास्थ्य और आजीविका को कमजोर कर रहा है। मानवता की देखभाल के लिए हमें चाहिए कि हम प्रकृति की देखभाल करें।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
World needs to change its outlook on environment: UN chief
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gT9qKt

Post a Comment

0 Comments