डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर करीब एक महीने से जारी तनातनी के बीच आज (6 जून) भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बातचीत होगी। भारत-चीन के सैन्य कमांडरों की यह अहम बैठक भारत-चीन बॉर्डर के पास चुशूल मोल्डो में होगी। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक महीने से जारी तनाव को कम करने के अब दोनों देशों के बीच सीधी बात होने जा रही है। भारतीय दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के अधिकारी करेंगे, वहीं चीन की तरफ से भी चीनी सेना के कमांडर बैठक में होंगे। मीटिंग में दोनों तरफ से ब्रिग्रेडियर स्तर के एरिया कमांडर भी मौजूद रहेंगे। यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि दोनों देशों के अलावा दुनिया के शक्तिशाली देशों की नजरें भी इस पर टिकी हैं। एक ही सवाल उठ रहा है कि, क्या यह विवाद खत्म हो पाएगा?
14 Corps Commander Lieutenant Gen Harinder Singh will hold discussions with Maj Gen Liu Lin, who is the commander of South Xinjiang Military Region of Chinese People’s Liberation Army (PLA) to address the issue: Indian Army Sources https://t.co/1Qlz1rDYlO
— ANI (@ANI) June 6, 2020
भारत-चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक में 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह अपने समकक्ष चीनी मेजर जनरल लियू लिन से बातचीत करेंगे। लियू लिन साउथ झिंनझियांग मिलिट्री रीजन के कमांडर हैं। दोनों पक्षों के मध्य पहले ही स्थानीय कमांडरों के बीच कम से कम 10 दौर की और मेजर जनरल स्तरीय अधिकारियों के बीच तीन दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन चर्चा से कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। अब उम्मीद जताई जा रही है कि, शनिवार की बैठक में भारतीय पक्ष पैंगोंग त्सो और गलवान घाटी में यथास्थिति बहाल रखने पर जोर देगा ताकि 5 मई को दोनों पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद चीन द्वारा बनाए गए अस्थायी शिविरों को हटाते हुए तनाव में धीरे-धीरे कमी लाई जा सके।
भारत-चीन के विदेश मंत्रालयों के अफसरों ने की बात
इससे पहले लद्दाख में एलएसी पर सेनाओं के बीच तनाव को लेकर भारत और चीन के विदेश मंत्रालयों के अफसरों में शुक्रवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बातचीत हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने वर्तमान घटनाक्रम सहित द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की समीक्षा की। इस संदर्भ में उन्होंने दोनों देशों के नेताओं द्वारा की गई सहमति को याद करते हुए कहा कि भारत और चीन के बीच शांतिपूर्ण, स्थिर और संतुलित संबंध मौजूदा वैश्विक स्थिति में स्थिरता के लिए एक सकारात्मक कारक होंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gZdQiP
via IFTTT

.
0 Comments