बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है। पूर्व भारतीय कप्तान के करीबी सूत्र ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था और वह अस्पताल में हैं भर्ती कराए गए थे। तब से गांगुली भी होम क्वारंटीन में थे।

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, उनका टेस्ट निगेटिव आया है। उन्होंने सावधानी के लिए टेस्ट कराया था। वहीं बेले व्यू क्लीनिक में भर्ती उनके बड़े भाई स्नेहाशीष अब ठीक हो रहे हैं। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया भी इस समय होम क्वारंटीन हैं क्योंकि वह भी स्नेहाशीष के संपर्क में आए थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI President Ganguly's Kovid-19 Test Negative
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Em03nN

Post a Comment

0 Comments