कारगिल विजय दिवस: कारगिल युद्ध के 21 साल पूरे, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को किया नमन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कारगिल विजय दिवस के 21 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले भारतीय सेना के वीर जवानों और शहीदों को नमन किया। आज रक्षा मंत्री, सीडीएस और तीनों सेना के प्रमुख दिल्ली के नेशनल वॉर मेमोरियल में श्रद्धांजलि देंगे। आज के दिन को कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। 

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कारगिल विजय की 21 वीं वर्षगांठ पर मैं भारतीय सशस्त्र बलों के उन बहादुर सैनिकों को सलाम करना चाहता हूं जिन्होंने हाल के इतिहास में दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुश्मन का मुकाबला किया'

 
राजनाथ सिंह ने अगले ट्वीट में कहा, 'मैं उन लोगों का भी आभारी हूं जो युद्ध में अक्षम होने के बावजूद अपने तरीके से देश की सेवा करते रहे और अनुकरण के योग्य उदाहरण स्थापित किए'

कारगिल के वीर जवानों को याद करते हुए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, 'करगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूँ, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहाँ पुनः तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है'

कारगिल युद्ध के वीर जवानों को भारतीय सेना ने याद करते हुए एक वीडियो शेयर कर सम्मान दिया



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Defense Minister Rajnath Singh paid tribute to the martyrs of Kargil Kargil Vijay Diwas Live Updates
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hHM1vb
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments