श्रीनगर, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ चल रही मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।
पुलिस ने कहा, कुलगाम मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं, ऑपरेशन अभी जारी है।
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशिष्ट खुफिया इनपुट मिलने के बाद कुलगाम के चिमर गांव में घेराबंदी की गई।
आतंकवादियों के छुपने की जगह पर सुरक्षा बलों के पहुंचते ही आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ में टीम ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ZywEPc
via IFTTT

.
0 Comments