न्यूयॉर्क, 2 अगस्त (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 1.77 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या 683,000 से अधिक हो गई हैं।
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 17,791,377 थी और इससे होने वाली मौतों की संख्या 683,988 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका है, जहां संक्रमण के मामले 4,620,182 और इससे होन वाली मौतों की संख्या 154,360 हो गई है।
वहीं 2,707,877 मामलों और 93,563 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, भारत तीसरे (1,695,988) स्थान पर है। इसके बाद रूस (843,890), दक्षिण अफ्रीका (503,290), मेक्सिको (434,193), पेरू (407,492), चिली (357,658), ईरान (306,752), कोलम्बिया (306,181), ब्रिटेन (305,572), स्पेन (288,522), पाकिस्तान (278,305), सऊदी अरब (277,478), इटली (247,832), बांग्लादेश (239,860), तुर्की (231,869), फ्रांस (225,197), जर्मनी (211,005), अर्जेंटीना (196,543), इराक (126,704), कनाडा (118,523), कतर (110,911) और इंडोनेशिया (109,936) है।
वहीं 10 हजार से अधिक मौतों वाले देशों में मेक्सिको (47,472), ब्रिटेन (46,278), भारत (36,511), इटली (35,146) फ्रांस (30,268), स्पेन (28,445), पेरू (19,021), ईरान (16,982), रूस (14,034) और कोलंबिया (10,330) है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2D2JgWF

.
0 Comments