बयान: झारखंड सीएम की मांग पर बोले राजीव शुक्ला, धोनी ने कभी भी विदाई मैच की इच्छा नहीं जताई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के BCCI से धोनी के लिए फेवरवेल मैच आयोजित करने की अपील के बाद IPL के पूर्व चेयरमैन राजीव शुक्ला का बयान सामने आया है। राजीव शुकला ने कहा, धोनी ने कभी भी बीसीसीआई को उनके लिए विदाई मैच आयोजित करने के लिए कोई इच्छा व्यक्त नहीं की। चूंकि उन्होंने इसे कभी नहीं उठाया, ऐसे किसी भी मैच का कोई सवाल ही नहीं है।

क्या कहा था मुख्यमंत्री सोरेन ने?
बता दें कि मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा था, देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही (महेंद्र सिंह धोनी) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को अब हम नीली जर्सी पहने नहीं देख पाएंगे। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूं। माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बने। 

धोनी ने शनिवार को की थी रिटायरमेंट की घोषणा
बता दें कि धोनी ने शनिवार को रिटायरमेंट की घोषणा की थी। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।' इसके कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने अपने ऑफिशियरल इंस्टाग्राम से केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, कर्ण शर्मा और मोनू सिंह के साथ एक तस्वीर शेयर की और रिटायरमेंट की घोषणा की।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Dhoni never expressed any will to BCCI for a farewell match says Rajiv Shukla
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30ZBSV1

Post a Comment

0 Comments