तारीफ: गिलक्रिस्ट ने धोनी की जमकर तारीफ की, बोले-आपने जो भी हासिल किया, उसके लिए बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। गिलक्रिस्ट ने ट्विटर पर कहा, माही, आपके खिलाफ खेलना हमेशा खुशी की बात रही। आपने इसे तेजतर्रार, सबसे ऊपर और शांत स्वभाव शैली के साथ किया। आपने जो भी हासिल किया, उसके लिए बधाई।

गिलक्रिस्ट ने साथ ही अपने इंस्टग्राम पर धोनी के साथ एक फोटो भी पोस्ट किया है, जिसमें गिलक्रिस्ट आईपीएल की पूर्व फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स और धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहने हुए हैं। भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले कप्तान धोनी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

शांत स्वाभाव के लिए मशहूर धोनी ने अपनी अंदाज के मुताबिक ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शांति से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत शुक्रिया। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Gilchrist praised Dhoni fiercely
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3kPHmJO

Post a Comment

0 Comments