डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है साथ ही वायरस टेस्टिंग तेज़ी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में भारत में 7 लाख टेस्ट किए गए हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां कुल 1,171 नए COVID19 मामले और 11 मौत दर्ज की गईं, जिनमें कुल पॉजिटिव मामले और मौतें क्रमशः 51,328 और 778 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 13,387 है। पश्चिम बंगाल में आज 2,949 #COVID19 मामले, 2,064 डिस्चार्ज और 51 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 92,615 है, जिसमें 65,124 डिस्चार्ज, 25,486 सक्रिय मामले और 2,005 मौतें शामिल हैं।
पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में 7178 नए #COVID19 मामले, 93 मौतें और 5006 डिस्चार्ज दर्ज किए गए। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 172102 हो गई है, जिसमें 79765 सक्रिय मामले, 89238 डिस्चार्ज और 3091 मौतें शामिल हैं। हरियाणा में 789 नए #COVID19 मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल मामले 40843 हो गए हैं। आज मुंबई में 1,304 #COVID19 मामले, 1,454 रिकवरी और 58 मौतें दर्ज की गई। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 1,22,331 है, जिसमें 95,354 रिकवरी, 19,932 सक्रिय मामले और 6,748 मौतें शामिल हैं।
गोवा में आज 259 नए #COVID19 मामले सामने आए हैं। 2332 सक्रिय मामलों और 72 मौतों सहित अब कुल मामले 8206 हो गए हैं। गुजरात में आज 1,101 नए #COVID19 मामले, 1135 डिस्चार्ज और 23 मौतें दर्ज की गई। अब तक कुल 9,56,645 टेस्ट किए गए हैं। राज्य में 14,530 सक्रिय मामले हैं।
महाराष्ट्र में आज 12,822 #COVID19 मामले और 275 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 5,03,084 है, जिनमें 1,47,048 सक्रिय मामले और 17,367 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में पंजाब में #COVID19 के 998 नए मामले सामने आए। राज्य में 7,506 सक्रिय मामलों सहित कुल मामले 22,928 हो गए हैं जिसमें 14,860 रिकवरी / डिस्चार्ज और 562 मौतें शामिल हैं।
मुंबई के धारावी इलाके में आज 8 नए #COVID19 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 83 सक्रिय मामलों सहित अब कुल मामले 2612 हो गए हैं। तमिलनाडु में आज 5,883 नए #COVID19 मामले और 118 मौतें दर्ज की गई हैं। अब मामलों की कुल संख्या 2,90,907 है जिसमें 53,481 सक्रिय मामले, 2,32,618 डिस्चार्ज और 4,808 मौतें शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश में 10,080 नए #COVID19 मामले और 97 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या अब 217040 है जिनमें 85486 सक्रिय मामले, 129615 रिकवरी और 1939 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में 463 नए #COVID19 मामले सामने आए; जम्मू संभाग से 81 और कश्मीर संभाग से 382 मामले मिले हैं। अब कुल 24,390 मामलों में 7,264 सक्रिय मामले और 459 मौतें शामिल हैं।
भारत मे रिकवर मामलों की कुल संख्या 14.2 लाख से ज्यादा है। रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है, यह अब 68.32% है। कोविड मामले में मृत्यु दर 2.04% है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2DrC7zn
via IFTTT

.
0 Comments