लीबिया की सामूहिक कब्रों से 12 शव बरामद

त्रिपोली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। लीबिया के अधिकारियों ने राजधानी त्रिपोली से लगभग 90 किलोमीटर दूर दक्षिण में तेरहुना शहर में सामूहिक कब्रों से 12 अज्ञात शवों की बरामदगी की घोषणा की है।

जनरल अथॉरिटी फॉर रिसर्च एंड आइडेंटिफिकेशन ऑफ मिसिंग पर्सन्स के प्रवक्ता अब्दुल-अजीज जाफरी ने रविवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि शहर में 5 नई सामूहिक कब्रों से ये शव बरामद किए गए हैं।

जाफरी ने कहा कि जब से जून में इसके लिए खोज शुरू करने के बाद से अब तक तेरहुना में कुल 86 शव बरामद हो चुके हैं, वहीं त्रिपोली में अब तक 28 शवों की बरामदगी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र समर्थित लीबिया सरकार की सेनाएं तेरहुना में विरोधी पूर्वी सेना पर सामूहिक हत्याओं का आरोप लगाती रही हैं। इन सेनाओं के बीच की लड़ाई ने सैकड़ों नागरिकों को मार डाला। कई को घायल कर दिया है और डेढ़ लाख से अधिक लोगों को विस्थापित कर दिया है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
12 bodies found in Libya's mass graves
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31n8yHE

Post a Comment

0 Comments