सैन फ्रांसिस्को, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया के ओकलैंड शहर में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक 13 वर्षीय लड़के सहित तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि दोनों घटनाओं का आपस में लेना देना नहीं है।
समाचार पत्र ईस्ट बे टाइम्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि रविवार को 90 मिनट के भीतर गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं।
पुलिस ने कहा कि पहली वारदात में एक 56 वर्षीय व्यक्ति को शहर के इंटरनेशनल बुलेवार्ड के 8300 ब्लॉक में गोली मार दी गई। उसका एक शख्स के साछ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह कांड हो गया।
व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
रविवार को दूसरी घटना में, मैकआर्थर बुलेवार्ड के 9900 ब्लॉक में एक आवास के अंदर एक 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ईस्ट बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को अभी तक इसके पीछे की वजह का पता नहीं चला है और दोनों घटनाओं में गिरफ्तारी होनी बाकी है।
इस बीच, कोर्टलैंड एवेन्यू के 2400 ब्लॉक में रविवार शाम को 13 वर्षीय लड़के को कई बार गोली मारी गई।
लड़के और दो अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
ओकलैंड के पुलिस और क्राइम स्टॉपर्स संदिग्धों की गिरफ्तारी की सूचना के लिए प्रत्येक हत्याकांड में 10,000 डॉलर तक और नॉन-फैटल घटना में 5,000 डॉलर तक का इनाम दे रहे हैं।
वीएवी-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3m2GwJI

.
0 Comments