Women's T20 World Cup: ICC ने 2022 में होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप को किया स्थगित, अब फरवरी 2023 में होगा टूर्नामेंट

डिजिटल डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साउथ अफ्रीका में साल 2022 में होने वाले विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया है। अब यह टूर्नामेंट फरवरी 2023 में होगा। ICC ने पहले इस टूर्नामेंट को नवंबर 2022 में कराने का फैसला किया था। इस बात की घोषणा ICC ने गुरुवार को की है। ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप को आगे बढ़ाने का फैसला जुलाई 2022 में होने वाले कॉमन वेल्थ गेम्स के कारण किया है। 

ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में 9 से 26 फरवरी तक होगा
बता दें कि, 2022 कॉमन वेल्थ गेम्स में वुमन टी-20 को भी शामिल किया गया है। ऐसे में महिला खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए 2023 में वर्ल्ड कप कराने का निर्णय लिया गया है। अब विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में 9 से 26 फरवरी तक होगा। वहीं 2023 में महिलाओं का कोई भी बड़ा इवेंट नहीं है। इससे पहले ICC ने कोरोनावायरस के कारण न्यूजीलैंड में होने वाले विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को भी 2021 से 2022 तक स्थगित करने का फैसला किया था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
International Cricket Council postpones women's T20 World Cup from 2022 to 2023
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fkHoHd

Post a Comment

0 Comments