डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार 13 दिन से जारी है। मंगलवार को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था। इसकी मियाद खत्म होते ही गृहमंत्री अमित शाह ने किसान संगठनों के नेताओं को मिलने के लिए बुलावा भेजा है। भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने बताया कि हम गृहमंत्री के बुलावे पर आज शाम 7 बजे मिलने जाएंगे। बता दें कि ये मुलाकात तब हो रही है जब बुधवार यानी कल किसान नेताओं और सरकार के बीच छठे दौर की बातचीत होनी है।
राकेश टिकैत ने बताया कि अभी सभी किसान दिल्ली के सिंधु बॉर्डर जा रहे हैं। उसके बाद शाम को 7 बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. राकेश टिकैत ने बताया कि इस बैठक में 14-15 किसान नेता शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों पर अभी भी टिके हैं और गृह मंत्री से उन्हीं मसलों पर बात करेंगे। किसान नेता राकेश टिकैत ने उम्मीद जताई है कि गृह मंत्री के साथ बैठक में कुछ पॉजिटिव निष्कर्ष निकलेगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37J7mRw
via IFTTT

.
0 Comments