डिजिटल डेस्क, दिल्ली। सरकार और किसान संगठनों के बीच पांचवे राउंड की वार्ता बेनतीजा निकली। छठे राउंड की वार्ता 9 दिसंबर को तय की गई थी, लेकिन 8 दिसंबर को यानि के एक दिन पहले ही गृहमंत्री अमित शाह ने किसान संगठनों की बैठक बुलाई है।बता दें कि किसानों ने आज भारत बंद का आह्वान किया था। देश के कई राज्यों में बंद का असर दिखाई दिया।
इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने आज शाम 7 बजे किसान संगठनों से मुलाकात करने का समय निर्धारित किया। इस बात की जानकारी भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने दी। टिकैत ने कहा, अभी सभी किसान दिल्ली के सिंधु बॉर्डर जा रहे हैं। उसके बाद शाम को सात बजे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।इस बैठक में 14-15 किसान नेता शामिल हो सकते हैं।
We have a meeting with the Home Minister at 7 pm today. We are going to Singhu Border now and from there we will go to the Home Minister: Rakesh Tikait, Spokesperson, Bharatiya Kisan Union pic.twitter.com/IWY2G1rMzZ
— ANI UP (@ANINewsUP) December 8, 2020
सरकार और किसानों के बीच होने वाली इस बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सरकार की ओर से अगुवाई कर रहे हैं। सरकार के साथ अब तक पांच राउंड की बात हो चुकी है। जिसमें कोई नतीजा सामने नही आया और किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था। लेकिन 9 दिसंबर को होने वाली सरकार के साथ वार्ता में शामिल होने की किसानों ने सहमति जताई थी।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3gnryMJ
via IFTTT

.
0 Comments