डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों और सरकार के बीच चल रहे गतिरोध के बीच, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सोम प्रकाश ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान किसानों के मुद्दों पर बातचीत की गई। 11 दिसंबर को, सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों को कानूनों में कुछ संभावित संशोधन के साथ एक प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, किसानों ने सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था और कानूनों को रद्द करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि अगर कानून रद्द नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
उधर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा, हम किसानों और उनके प्रतिनिधियों के संपर्क में हैं और मुझे लगता है कि जल्द ही अगली बैठक होगी। उन्होंने कहा, दो कदम अगर किसान आगे बढ़ेगा तो दो कदम सरकार आगे बढ़ेगी। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, 'न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), तीन कानून और किसान के जितने भी मुद्दे हैं उन पर सरकार बातचीत करे और इनका समाधान करे। जब तक ये (कानून) वापस नहीं होते किसान यहां (प्रदर्शन स्थल) से नहीं जाएगा।'
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3a4ZRa6
via IFTTT

.
0 Comments