IND vs AUS 1st T20I: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज,

डिजिटल डेस्क, कैनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज मनुका ओवल मैदान में खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया में भारत का टी-20 रिकार्ड अच्छा है। भारत ने अभी तक आस्ट्रेलिया में नौ मैच खेले हैं, जिसमें से पांच बार भारत को जीत मिली है। आस्ट्रेलिया तीन बार जीती है, जबकि एक मैच का परिणाम नहीं निकल सका था। पिछली बार जब सिडनी में दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तब भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी। एक अहम बात यह भी है कि भारत ने आस्ट्रेलिया में कभी भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है।

टीमें :
भारत :
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल (उप-कप्तान, विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चहर, टी.नटराजन।

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (उप-कप्तान), कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोइजेज हेनरिक्स, मार्नस लाबुशैन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, एंड्रयू टाई, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IND vs AUS, T20 International series at the Manuka Oval in Canberra Australia
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36B9s6t

Post a Comment

0 Comments