डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन को ट्रायल के दौरान एक 42 वर्षीय वॉलंटियर की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक को 9 दिन पहले ट्रायल के तौर पर कोवैक्सीन का टीका लगाया गया था। युवक की मौत पर सवाल उठाए हैं। वहीं मामले को लेकर भारत बायोटेक की ओर से कहा गया कि वॉलंटियर की मौत डोज देने के 9 दिन बाद हुई और प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृत्यु का डोज से कोई संबंध नहीं है। कंपनी ने मृतक के परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3s55dJj
via IFTTT

.
0 Comments