नागपुर: भगवामय हुई संतरानगरी, धार्मिक अनुष्ठान के साथ दीपोत्सव

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   संतरानगरी भगवामय नजर आ रही है । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन समारोह को लेकर  शहर में खास नजारा है। भाजपा, विश्व हिंदू परिषद सहित अनेक संगठनों की ओर से इस उत्सव को दिवाली की तरह मनाने का फैसला लिया गया है। इसके अनुसार, सुबह 10 बजे से ही शहर के करीब 300 स्थानों पर विशेष आयोजन किया जा रहा है।   

पूर्व नागपुर में खास तैयारी : ‘राम-धुन’ की मंगल ध्वनि के बीच भजन-कीर्तन व प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जोरदार आतिशबाजी की भी तैयारी की गई है। पूर्व नागपुर में घर-घर पर झंडे लगाए गए हैं।। शाम को दीपक जलाकर दिवाली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। 

अभिषेक, आरती व अन्य कार्यक्रम  : अयोध्या में भूमिपूजन कार्यक्रम के पहले ही उपराजधानी के चौराहों पर घंटा बजने लगा है जगह-जगह। शंख ध्वनि सुनाई दे रही। अभिषेक, आरती व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा ने हर वार्ड में नागरिकों तक पहुंचने की तैयारी की है। "एक नगरसेवक, एक मंदिर' के लक्ष्य के साथ हर वार्ड में उत्सव मनाया जा रहा है।  

संस्थाओं को सौंपी जिम्मेदारी : धार्मिक संस्थाओं को भी विशेष जिम्मेदारी दी गई है। शहर के प्रमुख बड़े मंदिरों के दरवाजे बंद रखे गए हैं लेकिन मंदिर परिसर में लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए पूजा, कीर्तन जारी है। गणेश मंडल, दुर्गा उत्सव मंडल के अलावा मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विशेष पूजन का आह्वान भी किया गया है।

भूमिपूजन समारोह में विदर्भ से तीन लोग निमंत्रित
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह में विशेष निमंत्रितों में पूरे विदर्भ से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत सहित तीन लोग शामिल होंगे। श्रीराम मंदिर तीर्थक्षेत्र न्यास की ओर से मोहन भागवत के अलावा संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी तथा अमरावती के अंजनगांव सुर्जी से आचार्य स्वामी जितेंद्रनाथ महाराज को निमंत्रण दिया गया हैं। जितेंद्रनाथ महाराज अंजनगाव सुर्जी स्थित श्रीदेवनाथ मठ के पीठाधीश्वर हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
nagpur in Bhagwamayi Santranagri, Deepotsav with religious ritual
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2DzPRaU
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments