लिबियन कोस्ट गार्ड ने 128 अवैध अप्रवासियों को बचाया

त्रिपोली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। लीबियन कोस्ट गार्ड ने देश के पश्चिमी तट से 128 अवैध प्रवासियों को बचाया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शनिवार को एंटी-इललीगल इमिग्रेशन विभाग के हवाले से बताया, कोस्ट एंड पोर्ट्स गार्ड ने रबर की बोट पर सवार (समुद्र में) 128 अवैध आप्रवासियों को त्रिपोली के रिसेप्शन सेंटर को सौंप दिया है।

विभाग ने कहा, बचाए गए अप्रवासी अफ्रीकी, एशियाई और अरब के नागरिक हैं। उन्हें मानवीय सहायता प्रदान की गई है।

साल 2011 में पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी की सरकार के पतन के बाद लीबिया में असुरक्षा और अराजकता की स्थिति है, जिसके कारण हजारों अवैध प्रवासी यूरोप की ओर भूमध्य सागर पार करने के प्रयास में रहते हैं।

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के अनुसार, साल 2020 में 8,400 से अधिक अवैध प्रवासियों को बचाया गया है और लीबिया वापस भेजा गया है।

हजारों अवैध अप्रवासी, जिन्हें या तो समुद्र में बचाया गया था या अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था, लीबिया में भीड़भाड़ वाले रिसेप्शन केंद्रों में बंद रखा गया है।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Libyan Coast Guard rescues 128 illegal immigrants
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3hN96MD

Post a Comment

0 Comments