ग्वालियर/भोपाल, 20 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पिता अमर सिंह का शनिवार रात ग्वालियर में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे और कोरोना से संक्रमित थे। शर्मा के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ सहित अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के पिता अमर सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और उनका ग्वालियर में इलाज चल रहा था, शनिवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संदेश जारी कर आग्रह किया कि वे अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने न आएं क्योंकि पिता अमर सिंह कोरोना संक्रमित थे। उन्होंने कहा, आप सभी की संवेदनाएं मैं महसूस कर सकता हूं।
शर्मा के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पूज्य पिताजी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहने की क्षमता प्रदान करें।
इसी तरह कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शर्मा के पिता के निधन पर शोक संवदेनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से अपने चरणों में स्थान देने और पीड़ित परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के पिता के निधन पर राज्य सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव व भाजपा नेता गोविंद मालू अन्य नेताओं ने भी शोक संवदेनाएं व्यक्त की है।
एसएनपी/वीएवी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2RGWHPJ
via IFTTT

.
0 Comments