जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

श्रीनगर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

इससे एक हफ्ते पहले शाहपुर और किरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में शाहपुर सेक्टर में 60 वर्षीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।

खबरों के अनुसार, दोपहर को शुरू हुई गोलीबारी दोनों ओर से जारी है। लंबी दूरी के मोटार्स से पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों और नागरिक इलाकों को निशाना बना रही है।

सूत्रों ने कहा है कि भारतीय सेना मजबूती के साथ जवाबी कार्रवाई कर रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pakistan violates ceasefire in Poonch in Jammu and Kashmir
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HIIJrt
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments