डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) में तकरार चरम पर है। भाजपा ने दावा किया है कि उत्तर 24 परगना के हलिशहर में शनिवार को उसके कार्यकर्ताओं पर TMC के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि 6 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बीजेपी की ओर से ट्वीट किया गया कि एक और दिन, एक और हत्या। हलिशहर में कार्यकर्ता सैकत भवाल की टीएमसी के गुंडों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कल्याणी के जेएन मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सैकत भवाल पर हमला तब किया गया जब वो पार्टी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर रहे थे।वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह घटना व्यक्तिगत दुश्मनी का नतीजा है। BJP नेता मुकुल रॉय ने कहा कि RSS कार्यकर्ता और 6 नबंर वॉर्ड हलिशहर के रहने वाले सैकत भवाल की हत्या कर दी गई। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/37SNbAy
via IFTTT

.
0 Comments