Ind vs Eng Live Score 1st Test Day 2: पहले टेस्ट का दूसरा दिन आज, इंग्लैंड का स्कोर 263/3

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 263 रन बनाए। दिन के आखिरी ओवर (90वें) में जसप्रीत बुमराह ने डॉमनिक सिबली को LBW किया। वे 87 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान जो रूट 128 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। रूट ने टेस्ट करियर की 20वीं सेंचुरी लगाई। 

चेपक में 35 साल से नहीं जीत सकी इंग्लिश टीम
एमए चिदंबरम ग्राउंड (चेपक) पर इंग्लैंड की टीम भारत को 35 साल से नहीं हरा सकी है। इंग्लिश टीम ने आखिरी बार चेपक में 1985 में जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर लगातार 3 टेस्ट जीते। भारत और इंग्लैंड के बीच चेपक में आखिरी टेस्ट 2016 में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम को पारी और 75 रन से हराया था। 4 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर यहां आमने-सामने हैं।

मौसम और पिच रिपोर्ट
पहले टेस्ट में पांचों दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेस्ट के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

भारत का प्लेइंग-11: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज नदीम, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा।

इंग्लैंड का प्लेइंग-11: डॉमनिक सिबली, रोरी बर्न्स, डेनियल लॉरेंस, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ऑली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉम बेस, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर, जेम्स एंडरसन।

Day 1: India vs England 1st Test Scorecard

Batsmen Dismissals Runs Balls Fours Sixes
Rory Burns c Pant b Ashwin 33 60 2 0
Dominic Sibley lbw b Bumrah 87 286 12 0
Dan Lawrence lbw b Bumrah 0 6 0 0
Joe Root not out 128 197 14 1
Total: 263-3 in 89.3 Overs
Bowler Overs Maiden Runs Wickets
Ishant Sharma 15 3 27 0
Jasprit Bumrah 18.3 2 40 2
R Ashwin 24 2 68 1
Shahbaz Nadeem 20 1 69 0
Washington Sundar 12 0 55 0


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India vs England 1st test match live score Ind vs Eng Live Score 1st Test Day 2 virat kohli vs joe root
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cKTwSB

Post a Comment

0 Comments